Swift Schools Uttarakhand- प्रदेश के सरकारी विद्यालयों को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है, नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप राज्य में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ विकसित किए जाएंगे, जो एकीकृत विद्यालय परिवर्तन मॉडल पर आधारित होंगे।
इन स्कूलों के माध्यम से छात्रों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार व्यक्तिगत शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा, इसके लिए कक्षाओं में आधुनिक तकनीक, डिजिटल अवसंरचना और डेटा-आधारित शिक्षण प्रणाली को शामिल किया जाएगा, जिससे पढ़ाई को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाया जा सके।
Swift Schools Uttarakhand- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अनुसार, इस योजना में पौड़ी और चंपावत जिलों से 19-19 विद्यालय तथा देहरादून और हरिद्वार जिलों से 6-6 विद्यालयों का चयन किया गया है, इन सभी संस्थानों को मिलाकर कुल 50 स्विफ्ट स्कूल तैयार किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, इसी क्रम में समग्र शिक्षा और कॉन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कॉन्वजीनियस फाउंडेशन, सीएसआर पहल के तहत राज्य में शिक्षा सुधार को बढ़ावा देने में सहयोग कर रहा है, इसके साथ ही अमेजन वेब सर्विसेज के सहयोग से 1000 लैपटॉप छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि स्विफ्ट स्कूल मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन को तकनीकी आधार मिल सके।
Swift Schools Uttarakhand- डॉ. रावत ने यह भी जानकारी दी कि स्विफ्ट स्कूलों के संचालन के लिए चयनित विद्यालयों की सूची विभाग द्वारा पहले ही तैयार कर ली गई है।