Swatantrata Diwas 2025- देहरादून के परेड ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, फायरमैन, खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास, आपदा प्रबंधन और नागरिक कल्याण को लेकर 6 अहम घोषणाएं कीं—मिड-डे मील के लिए गैस सिलेंडर-चूल्हा उपलब्ध कराना, पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में हैंडपंप लगाना, ग्राम चौकीदार/प्रहरी और सैनिक कल्याण ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि, विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित करना, और हिमालयी ग्लेशियरों का नियमित अध्ययन व आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाना।

Swatantrata Diwas 2025- मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के धराली समेत आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास का आश्वासन दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राहत-बचाव कार्यों के लिए सेना, ITBP, SDRF, NDRF और विभिन्न विभागों की सराहना की।
उन्होंने उत्तराखंड को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, खेल और कृषि में आत्मनिर्भर व विकसित राज्य बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया, जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप, स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान, योग नीति, कृषि नीतियां, नई पर्यटन नीति और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।
Swatantrata Diwas 2025- सरकार के प्रयासों से बेरोजगारी दर में कमी, जीएसडीपी व प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, समान नागरिक संहिता का क्रियान्वयन, सख्त नकल विरोधी और धर्मांतरण रोधी कानून लागू करने जैसी उपलब्धियां भी गिनाईं।
यह भी पढ़ें…