Rudraprayag Tempo Traveler Accident- रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर उफनती अलकनंदा नदी में जा गिरी, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं, अब तक दो व्यक्तियों के शवों को बरामद किया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपरी क्षेत्रों की ओर जा रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे नदी में जा गिरा। बरसात के चलते अलकनंदा का जलस्तर पहले से ही काफी ऊंचा है, जिससे राहत कार्य में अतिरिक्त चुनौतियां सामने आ रही हैं।
एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम राहत व बचाव अभियान में जुटी हुई है। नदी की तेज धारा और खराब मौसम राहत कार्यों में बाधा बन रहे हैं।
Rudraprayag Tempo Traveler Accident- प्रशासन की ओर से हादसे की पुष्टि की गई है और लापता यात्रियों की खोजबीन के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।
यह भी पढ़ें…