Raksha Bandhan 2025- जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025- नई दिल्ली: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक, रक्षाबंधन का पावन पर्व इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करेंगी।

Raksha Bandhan 2025- भद्रा का साया नहीं, दिन भर शुभ मुहूर्त

दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधुत ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया नहीं रहेगा। यह संयोग 4 साल बाद बन रहा है, जिससे यह दिन और भी शुभ हो गया है। महंत के अनुसार, भद्रा नहीं होने के कारण 9 अगस्त को दिनभर किसी भी समय राखी बांधना शुभ होगा।

हालांकि, अगर आप विशेष शुभ मुहूर्त में राखी बांधना चाहते हैं, तो दो समय सबसे उत्तम हैं:

  • सुबह: 7:30 बजे से 9:09 बजे तक
  • दोपहर: 2:05 बजे से शाम 5:23 बजे तक

Raksha Bandhan 2025- इन मुहूर्तों में राखी बांधने को अत्यंत शुभ माना गया है। इस साल दिन भर शुभ समय होने के कारण, भाई-बहन अपनी सुविधानुसार इस पर्व को खुशी-खुशी मना सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *