PM Modi Message- उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का भव्य आगाज़ हुआ लेकिन इस बार सबसे अधिक चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश की रही, जिसने यात्रा को केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना से भी जोड़ दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कपाट खुलने पर देशभर के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा 2026 भारत की सनातन परंपरा, आस्था और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना का जीवंत प्रतीक है उन्होंने विशेष रूप से यात्रियों से पांच महत्वपूर्ण संकल्प अपनाने की अपील की, जो इस यात्रा को और अधिक सार्थक बनाते हैं।
PM Modi Message- PM मोदी ने पांच संकल्प अपनाने की अपील की
- पहला संकल्प स्वच्छता को लेकर था उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल को स्वच्छ रखना हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी है।
- दूसरा, पर्यावरण संरक्षण, जिसमें हिमालय की नाजुक पारिस्थितिकी को बचाने का संदेश दिया गया।
- तीसरा, सेवा और सहयोग की भावना, ताकि यात्रा के दौरान एक-दूसरे की मदद की जा सके।
- चौथा, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, जिससे उत्तराखंड के स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत हो।
- पांचवां, यात्रा नियमों का पालन, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
PM Modi Message- इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक अनोखा सुझाव देते हुए “डिजिटल उपवास” की बात कही यानी यात्रा के दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर प्रकृति, आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन पर ध्यान देना, उनका यह संदेश खास तौर पर युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर, कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंज उठे और हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस तरह, इस बार की केदारनाथ यात्रा केवल आस्था का केंद्र नहीं रही, बल्कि प्रधानमंत्री के संदेश के जरिए यह जिम्मेदारी, अनुशासन और प्रकृति के प्रति जागरूकता का भी अभियान बन गई है।