Pension Verification- जिले में पेंशन घोटाले पर होगी सख्त कार्रवाई

Pension Verification- जिले में पेंशन योजनाओं में फर्जी और अपात्र लाभार्थियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग ने सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराने का फैसला लिया है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक हर हाल में सत्यापन पूरा किया जाए और मृत, अपात्र व फर्जी लाभार्थियों को सूची से हटाया जाए, अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति दर्ज करनी होगी।

इस अभियान के तहत वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली, बौना पेंशन और 0 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की जांच की जाएगी, शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, उनके अधीन पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

Pension Verification

Pension Verification- यदि कोई पेंशनर मृत पाया जाता है तो उसकी मृत्यु तिथि दर्ज की जाएगी, जबकि अपात्र पाए जाने पर कारण लिखकर उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा।

जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के 76,128, दिव्यांग पेंशन के 11,596, दिव्यांग बच्चों के 1,121, किसान पेंशन के 672, विधवा पेंशन के 32,011 और परित्यक्ता पेंशन के 8,140 लाभार्थी हैं, इतने बड़े स्तर पर किए जा रहे सत्यापन से विभाग को वास्तविक लाभार्थियों का अद्यतन डेटा प्राप्त होगा।

Pension Verification- मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी है कि सत्यापन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, सभी संबंधित अधिकारियों को 15 जून तक अपनी रिपोर्ट सहायक समाज कल्याण अधिकारी को सौंपनी होगी, जिसके आधार पर आगे सूची में संशोधन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *