Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Paper Leak in Uttarakhand- उत्तराखंड पेपर लीक कांड, कांग्रेस का आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Paper Leak in Uttarakhand- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, पार्टी कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाज़ी करेंगे और पुतला दहन करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा धोखा है उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर 22 सितंबर को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, धस्माना ने सवाल उठाया कि परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र के तीन पन्ने बाहर कैसे पहुंचे और परीक्षा खत्म होने के बाद जब उनका मिलान किया गया तो वे हूबहू सही कैसे निकले।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार नकलरोधी कानून को अपनी बड़ी उपलब्धि बताती रही है, लेकिन इस प्रकरण ने उस दावे की पोल खोल दी है, विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस मामले में जवाबदेह है और बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

Paper Leak in Uttarakhand- इस बीच, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भी सरकार पर निशाना साधा है, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पेपर लीक घटनाएं राज्य के बेरोजगारों के साथ विश्वासघात हैं, कुछ लोगों की करतूतों ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है, उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *