Neha Naithani- अमेरिका में बजी उत्तराखंड की जीत की घंटी, नेहा नैथानी बनीं मिसेज टेक्सास

Neha Naithani- उत्तराखंड की बेटी नेहा नैथानी ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता “मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स 2025” का खिताब जीतकर न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि पूरे भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन कर दिया है। नेहा की यह सफलता केवल सुंदरता की नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, जड़ों से जुड़ाव और सांस्कृतिक गौरव की कहानी है।

Neha Naithani

नेहा नैथानी, जो वर्तमान में अमेरिका के टेक्सास में रह रही हैं, अपने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से प्रतियोगिता के हर चरण में छाई रहीं। प्रतियोगिता के हेरिटेज राउंड में उन्होंने उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी पोशाक पहनकर सबका ध्यान आकर्षित किया। उनका पहनावा केवल एक पोशाक नहीं था, वह उनकी संस्कृति, विरासत और पहाड़ों के प्रति सम्मान का प्रतीक था।

Neha Naithani- नेहा ने कहा,

Neha Naithani

“मैं भले ही अब अमेरिका में रहती हूं, लेकिन मेरा दिल आज भी उत्तराखंड के लिए ही धड़कता है। पारंपरिक परिधान पहनना मेरे लिए सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि मेरी जड़ों, मेरी पहचान और मेरे स्वाभिमान का प्रतीक है।”

अब नेहा इस उपलब्धि के साथ “मिसेज यूएसए यूनिवर्स” प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जहाँ वे भारत और टेक्सास का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस सफर ने साबित किया है कि छोटे शहरों से बड़े सपने देखने वाली बेटियां भी विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

Neha Naithani- उन्होंने कहा,

“मैं चाहती हूं कि दुनिया जाने कि मैं कहां से आती हूं। हम पहाड़ी लोग मजबूत होते हैं, सरल होते हैं और हमारे दिल बहुत बड़े होते हैं। यह ताज सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस बेटी का है जो पहाड़ों से निकलकर दुनिया में अपनी छाप छोड़ना चाहती है।”

Neha Naithani

अब अमेरिका में रहने के बावजूद नेहा का उद्देश्य स्पष्ट है- उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना। वह चाहती हैं कि उनकी कहानी देशभर की लड़कियों के लिए प्रेरणा बने, खासकर उन बेटियों के लिए जो सीमित संसाधनों के बावजूद कुछ बड़ा करने का सपना देखती हैं।

Neha Naithani- देहरादून की इस बेटी ने ये साबित कर दिया है कि अगर जज़्बा और जड़ें मजबूत हों, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *