Jungli Mushroom- जंगली मशरूम खाने से सात नेपाली श्रमिकों की हालत बिगड़ी

Jungli Mushroom- कोटद्वार के गुमखाल क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने के बाद एक महिला सहित सात नेपाली श्रमिकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रिखणीखाल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें तड़के बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर करना पड़ा, राहत की बात यह रही कि समय पर इलाज मिलने से सभी की जान बच गई और अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

नेपाल के सुरखेत जिले के रहने वाले यह श्रमिक गुमखाल में एक होटल निर्माण परियोजना में काम कर रहे हैं, सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद श्रमिकों में से लाल बहादुर नामक युवक जंगल से मशरूम तोड़ लाया, उसी मशरूम से रात का खाना बनाया गया जिसे सभी ने साझा कर खाया।

भोजन के लगभग एक घंटे बाद सभी सात श्रमिकों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, हालात बिगड़ते देख अन्य साथियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया गया।

Jungli Mushroom- समय रहते मिला इलाज:

बेस अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने त्वरित इलाज शुरू किया, पूरी रात चले इलाज के बाद मंगलवार सुबह सभी की हालत स्थिर हो गई, डॉक्टरों ने बताया कि यदि इलाज में थोड़ी भी देरी होती, तो मामला जानलेवा बन सकता था।

Jungli Mushroom- प्रशासन की अपील:

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जंगली मशरूम या किसी अज्ञात वनस्पति का सेवन न करें, विशेषज्ञों के अनुसार, कई जंगली मशरूम जहरीले होते हैं और थोड़ी सी असावधानी गंभीर विषाक्तता का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *