Neem Karoli Baba Film- बाबा नीब करौरी महाराज पर फिल्म का प्रोमो-पोस्टर जारी

Neem Karoli Baba Film- उत्तराखंड में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक खास पहल देखने को मिली, जब पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। यह आयोजन श्रद्धा और संस्कृति के संगम का प्रतीक बनकर सामने आया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह फिल्म महज एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी शिक्षाएं वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं।

Neem Karoli Baba Film- उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस तरह की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित फिल्में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं साथ ही यह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और सकारात्मक सोच विकसित करने में मददगार साबित होती हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और लोगों को आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाएगी।

इस अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर समेत कई गणमान्य व्यक्ति और कलाकार मौजूद रहे।

Neem Karoli Baba Film- कार्यक्रम के अंत में पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक और निर्माता दल को इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *