National Games- 38वें राष्ट्रीय खेल… जूडो के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन बदले गए

National Games- 38वें राष्ट्रीय खेलों की तारीख लेकर भले संशय बना हो लेकिन खेल तैयारियों से संबंधित औपचारिक प्रक्रियाएं जारी हैं, बृहस्पतिवार को जूडो और शूटिंग के भी डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन नियुक्त हो गए।

विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया, अभी तक 34 खेलों में से 25 खेलों के डीओसी नियुक्त हो चुके हैं, ज्यादातर डीओसी अपने खेल से संबंधित प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण भी कर चुके हैं वहीं, दूसरी ओर खेल निदेशालय को अभी भी लगभग नौ डीओसी की नियुक्ति का इंतजार है।

डीओसी संबंधित खेल के आयोजन के लिए प्रमुख पद है, जिनकी देखरेख में खेल से संबंधित सभी प्रमुख फैसले लिए जाते हैं, इसके बावजूद कई खेलों के लिए डीओसी की नियुक्ति में देरी खेल निदेशालय की चिंता बढ़ा रही है, खेल अधिकारियों का कहना है कि डीओसी की नियुक्ति उस खेल की राष्ट्रीय फेडरेशन करती है।

बतौर मेजबान भारतीय ओलंपिक संघ सभी राष्ट्रीय खेल फेडरेशन को नोटिस दे चुकी है कि राज्य में 28 जनवरी से 14 फरवरी के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल की तैयारियां जारी हैं, ऐसे में जल्द से जल्द डीओसी नियुक्त किए जाएं, इसके बाद प्रक्रिया तो तेज हुई, लेकिन अभी भी सभी डीओसी नियुक्त नहीं हुए हैं।

National Games- बदले गए जूडो के डीओसी

National Games-  शूटिंग के डीओसी अशोक मित्तल नियुक्त हुए हैं वहीं, जूडो के डीओसी सतीश शर्मा ने त्यागपत्र दे दिया, जिनके स्थान पर फेडरेशन ने मुनव्वर अंजार को नया डीओसी नियुक्त किया है, सतीश शर्मा ने बताया, वह उत्तराखंड जूडो फेडरेशन में महासचिव भी हैं। बतौर डीओसी नियुक्त होने के बाद उन्होंने खेल स्थान के निरीक्षण समेत कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए, चूंकि वह 17 साल से राष्ट्रीय टीम के कोच भी हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी राज्य को मैडल दिलाने की भी है, लिहाजा उन्होंने टीम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय देने के लिए डीओसी के पद से त्यागपत्र दिया है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *