National Cycling Championship- तेज रफ्तार, दमदार मुकाबले और पदकों की बारिश

National Cycling Championship- रुद्रपुर स्थित शिवालिक वेलोड्रोम में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब-जूनियर ट्रैक साइक्लिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तहत सोमवार को विभिन्न वर्गों की फाइनल स्पर्धाएं खेली गईं। 19 से 23 दिसंबर तक चल रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए सब-जूनियर, जूनियर और एलीट वर्ग के साइक्लिस्टों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।

सब-जूनियर गर्ल्स स्क्रैच रेस (5 किमी) में महाराष्ट्र की गायत्री तांबवेकर ने 8:13.602 मिनट का शानदार समय निकालते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। असम की बिश्मिता सरमा को रजत, जबकि तमिलनाडु की हाशिनी के. को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में मणिपुर, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना और हरियाणा की साइक्लिस्टों ने भी कड़ा मुकाबला पेश किया।

सब-जूनियर बॉयज स्क्रैच रेस (5 किमी) में मणिपुर के जेइस थोकचोम ने 7:04.109 मिनट का उत्कृष्ट समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के लोकेश चौधरी ने रजत और झारखंड के पवन ओरांव ने कांस्य पदक हासिल किया। इस रेस में अंतिम लैप तक मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा।

National Cycling Championship- जूनियर बॉयज इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (1 किमी) में महाराष्ट्र के सिद्धेश घोरपड़े ने शानदार राइड का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। राजस्थान के आदित्य जाखड़ को रजत और तेलंगाना के गंडबोइना साई चरण यादव को कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा में कई प्रतिभाशाली साइक्लिस्टों ने अपनी तेज गति और तकनीक से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

महिला एलीट वर्ग की 200 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में आरएसपीबी की त्रियाशा पाल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। उनकी टीम की कीर्ति रंगास्वामी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि अंडमान एवं निकोबार की सेलेस्टिना ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

National Cycling Championship- राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप के मुकाबले आगे भी जारी रहेंगे, जिसमें विभिन्न राज्यों के साइक्लिस्ट पदकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *