Nainital Rape Case- नैनीताल में फिर हुआ बवाल फिर सड़कों पर उतरी भीड़

Nainital Rape Case- नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म के बाद तीसरे दिन भी लोगों में गुस्सा है शहरभर में लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है, शुक्रवार को भी शहरवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया, नैनीताल के माल रोड पर एसएसबी तैनात है वहीं, एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, आईजी कार्यालय से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया।

दुष्कर्म की घटना के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है, एडीएम प्रशासन विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, एसडीएम नवाजिश खलीक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मस्जिद के पास फोर्स तैनात है।

Nainital Rape Case- वहीं, पीपुल्स फोरम से जुड़े लोगों ने महिलाओं के साथ नैनीताल के दांठ पर धरना दिया और जमकर नारेबाजे की, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल भी धरने पर पहुंची, उन्होंने शहर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, कहा कि घटना से सभी स्तब्ध और दुखी हैं लेकिन मारपीट और तोड़फोड़ जायज नहीं है।

यह भी पढ़ें…

Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *