Makar Sankranti 2025- ठंड पर भारी आस्था, उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

Makar Sankranti 2025- मकर संक्रांति के पावन पर्व स्नान को लेकर उत्तराखंड में भी श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है कड़ाके की ठंड में आस्था भारी रही। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए उत्तरकाशी से लेकर हरिद्वार तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

काशी नगरी में स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए तड़के से ही गंगा यमुना के संगम तट गंगनानी कुंड में श्रद्धालु उमड़े। ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान हो रही। वहीं, हरिद्वार में भी तड़के से हरिद्वार ब्रह्मकुंड में स्नान करने को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, देव डोलियों ने भी स्नान किया।

कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य का लाभ कमाया। रवांई क्षेत्र पौराणिक एवं धार्मिक स्थल गंगा यमुना के संगम तट गंगनानी कुंड में तड़के से ही आसपास के गांवों सहित क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से भी श्रद्धालु।

Makar Sankranti 2025- मकर सक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार में मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों से की निगरानी में है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *