Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024- देवभूमि में गरजेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक मोदी, योगी, शाह

Lok Sabha Election 2024- भाजपा ने राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी तथा स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने का अनुरोध केंद्रीय नेतृत्व से किया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि प्रदेश की सभी पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए भट्ट ने बताया कि प्रदेश द्वारा केंद्रीय नेतृत्व से अपेक्षित स्टार प्रचारक प्रचारकों की सूची के लिए अनुरोध भेज दिया गया है।

जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम प्रमुखता से शामिल है। इसी प्रकार संगठन द्वारा लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियां, सभाओं एवं रोड शो को लेकर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024- लिहाजा जैसे ही केंद्र से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय होंगे, रणनीति को अमल में लाना शुरू कर दिया जाएगा। भट्ट ने कहा कि पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी में पिछली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वालों के साथ ही कई पूर्व विधायक भी पार्टी में शामिल होंगे। कांग्रेसी नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कटाक्ष किया कि जिस तरह सरकार ऐतिहासिक कानून लाकर देश में नजीर पेश कर रही है, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी समाप्ति की और बढ़ रही है। लिहाजा कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड होना अब निश्चित है।

Lok Sabha Election 2024- कांग्रेस में प्रत्याशी तय करने में हो रही देरी पर चुटकी लेते हुए भट्ट ने कहा, हालांकि यह उनका अंदरूनी मामला है लेकिन मुझे विश्वास है शीघ्र ही जमानत जब्त होने वाले नाम भी सामने आ जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव परिणामों से डरे हैं और इसीलिए वहां मैं नहीं मैं नहीं लडूंगा की लड़ाई चल रही है।

यह भी पढ़ें…

Green Entry Cess- बाहर से आने वाली डीजल गाड़ी को देना होगा ग्रीन एंट्री सेस…