Kedarnath Highway- रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से यातायात बाधित, प्रशासन ने जारी किए रूट निर्देश

Kedarnath Highway- रुद्रप्रयाग जिले में देर रात हुई तेज बारिश के चलते जवाड़ी बाईपास पुल की एक ओर की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई है, इसके कारण केदारनाथ हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है, मानसूनी सीजन के दौरान यह मार्ग पहले भी कई बार जमीन धंसने और दरारें आने से प्रभावित हो चुका है।

फिलहाल, जब तक पुल की एप्रोच रोड दुरुस्त नहीं हो जाती, प्रशासन ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, अब तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और केदारघाटी जाने वाले वाहनों को रुद्रप्रयाग कस्बे से बेलनी पुल होते हुए भेजा जा रहा है, वहीं केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को टिहरी–चिरबटिया–मयाली–तिलवाड़ा मोटर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Kedarnath Highway

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने और रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में किसी भी वाहन को खड़ा न करने के सख्त आदेश दिए हैं, ताकि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात सुचारु बना रहे।

Kedarnath Highway- प्रशासन ने साथ ही यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें, जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *