Kedarnath Heli Services- 22 जून के बाद केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग पर असमंजस

Kedarnath Heli Services- चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ावों में से एक केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की टिकट बुकिंग को लेकर 22 जून के बाद स्थिति स्पष्ट नहीं है, अब तक उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) और आईआरसीटीसी की ओर से तीसरे चरण की बुकिंग को लेकर कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है, जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

गौरतलब है कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा इस वर्ष 2 मई से शुरू की गई थी। पहले चरण में 2 से 31 मई तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग कराई गई, जबकि दूसरे स्लॉट में 1 जून से 22 जून तक के लिए टिकट उपलब्ध कराए गए। वर्तमान में 22 जून तक की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।

Kedarnath Heli Services- लेकिन इसके आगे की तारीखों के लिए टिकट बुकिंग कब शुरू होगी, इस पर न तो आईआरसीटीसी और न ही UCADA ने कोई जानकारी साझा की है, इसके चलते हजारों तीर्थयात्री असमंजस की स्थिति में हैं और बुकिंग खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मानसून सीजन को देखते हुए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हेली सेवाओं की संख्या में कटौती हो सकती है, आमतौर पर इस मौसम में छह में से केवल एक या दो कंपनियों के हेलिकॉप्टर ही उड़ान भरते हैं। खराब मौसम के चलते उड़ानें स्थगित होने की आशंका भी बनी रहती है।

Kedarnath Heli Services- अधिकारियों के अनुसार, मौसम को ध्यान में रखते हुए आगे की बुकिंग पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *