Jungle Safari Booking- विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में 15 नवंबर से पर्यटक फिर से जंगल सफारी का रोमांचक आनंद ले सकेंगे, हर साल की तरह इस बार भी पार्क 15 नवंबर से 15 जून तक खुला रहेगा, इस अवधि में देश-विदेश से हजारों सैलानी यहां पहुंचकर बाघ, हाथी और अन्य वन्यजीवों को नज़दीक से देखने का अनुभव लेते हैं।
पार्क प्रशासन ने सफारी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, सफारी वाहन स्वामी 25 अक्टूबर तक आवेदन पत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की वेबसाइट (rajaijitigerreserve.uk.in) या प्रधान कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है।
राजाजी टाइगर रिजर्व एशियाई हाथियों और रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है, इसके अलावा यहां तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, स्लॉथ भालू, सांभर, चित्तीदार हिरण और कई अन्य वन्यजीवों की भी भरमार है।
वर्तमान में पार्क में सड़कों और सफारी ट्रैक्स की मरम्मत का कार्य जारी है, जिसे 31 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा, पार्क प्रशासन ने बताया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
Jungle Safari Booking- राजाजी टाइगर रिजर्व की चार प्रमुख रेंज
Jungle Safari Booking- चिल्लावाली (30 किमी), रानीपुर (24 किमी), मोतीचूर (22 किमी) और चीला (36 किमी) में सफारी संचालित की जाती है, इस सफारी से न केवल लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, बल्कि स्थानीय 200 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलता है।
अजय लिंगवाल, एसीएफ, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क