Jeevandeep Ashram- सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी

Jeevandeep Ashram- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी पत्नी गीता धामी के साथ जीवनदीप आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने 1100 कन्याओं के पूजन के लिए 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार और दक्षिणा भेंट की साथ ही छह कन्याओं के सामूहिक विवाह पर उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गई।

सीएम धामी ने आश्रम में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार, श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर और शहीद चौक का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री ने अवैध मदरसों को बंद करने, यूसीसी लागू करने और नौ हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराने के उपायों का जिक्र किया। उन्होंने मेन मार्ग से सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम शहीद चौक रखने की भी घोषणा की।

Jeevandeep Ashram- गीता धामी ने आश्रम की सामाजिक सेवाओं की सराहना की और बताया कि यह संस्थान समाज हित में आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में शतचंडी महायज्ञ, भक्तमाल कथा, पाठ्य सामग्री वितरण और कन्याओं के सामूहिक विवाह जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस अवसर पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी, भारत साधु समाज के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी मैत्रेयी गिरी, महंत राघवेंद्र दास, स्वामी विवेकानंद सरस्वती, स्वामी शिव प्रेमानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jeevandeep Ashram- मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चौक अमर बलिदानियों का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है, जो समाज को त्याग, करूणा और सेवा का मार्ग दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *