Jagdeep Dhankhar in Haldwani- उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, भावुक क्षणों के बाद मंच से गिर पड़े

Jagdeep Dhankhar in Haldwani- उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के बाद अचानक बिगड़ गई। हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचने पर उनका स्वागत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया।

कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने अपने 45 मिनट के भाषण में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल का कई बार उल्लेख किया और भाषण समाप्त होने के बाद मंच से उतरकर उन्हें गले लगाया। दोनों के बीच लगभग पांच मिनट तक संवाद हुआ, इस दौरान डॉ. पाल भावुक हो उठे और रोने लगे। उपराष्ट्रपति भी खुद को संभाल नहीं सके और वे भी भावनाओं में बहकर अश्रुपूरित हो उठे।

इसी भावनात्मक क्षण के बाद उपराष्ट्रपति अचानक अस्वस्थ हो गए और डॉ. पाल को गले लगाए हुए गिर पड़े। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने तत्परता से प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद उपराष्ट्रपति को राज्यपाल के साथ राजभवन के लिए रवाना किया गया।

Jagdeep Dhankhar in Haldwani- कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *