Jadhang Gaon Uttarakhand- उत्तरकाशी का ऐतिहासिक जादूंग गांव फिर से होगा आबाद

Jadhang Gaon Uttarakhand- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित सीमावर्ती जादूंग गांव अब पर्यटन के लिहाज से फिर से आबाद होगा, प्रदेश सरकार की योजना के तहत गांव के 23 परिवारों को पहाड़ी शैली में नए घर बनाकर दिए जाएंगे। पहले चरण में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने छह घरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

जादूंग गांव, जो नेलांग घाटी के पास स्थित है, भारत-चीन युद्ध 1962 के बाद खाली कर दिया गया था। अब इसे केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पुनर्जीवित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य न केवल गांव को फिर से बसाना है, बल्कि यहाँ आवासीय विकास और पर्यटन सुविधाओं को भी बढ़ाना है।

Jadhang Gaon Uttarakhand
Jadhang Gaon Uttarakhand

पर्यटन विभाग की पहल के तहत मूल निवासियों को वापस बसाने से स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही पर्यटकों के लिए भी गांव में सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि जादूंग गांव को पुनर्जीवित करने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और गांव फिर से जीवंत होगा।

Jadhang Gaon Uttarakhand- इस पहल के माध्यम से गांव के 23 परिवारों को जीएमवीएन द्वारा नए घर बनाकर दिए जाएंगे, जिससे परिवार अपने मूल स्थान पर लौटकर बस सकें और जादूंग गांव का पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व फिर से स्थापित हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *