Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Insurance Premium Update- अब बीमा प्रीमियम पर एक रुपया भी टैक्स नहीं

Insurance Premium Update- बचत उत्सव के तहत दो महीने पहले राज्य सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का सीधा लाभ अब प्रदेश के लाखों लोगों तक पहुँच रहा है। डाकघर की पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) और ग्रामीण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (RPLI) को पूरी तरह जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद से करीब दो लाख पॉलिसीधारकों को प्रीमियम पर सीधी बचत मिलनी शुरू हो गई है।

प्रदेश के डाकघरों में वर्तमान समय में 59 हजार PLI और 1.48 लाख RPLI खाताधारक पंजीकृत हैं। पहले पॉलिसी प्रीमियम जमा करने पर 4.5% प्रीमियम टैक्स और पॉलिसी नवीनीकरण के दौरान 2.25% जीएसटी चुकाना पड़ता था। सरकार द्वारा सितंबर माह से यह टैक्स पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

Insurance Premium Update- जीएसटी हटने के बाद पॉलिसीधारकों को बिना किसी अतिरिक्त कर के प्रीमियम जमा करने की सुविधा मिल गई है, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष रूप से वित्तीय लाभ हो रहा है और बीमा योजनाएँ और अधिक किफायती साबित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *