Draupadi Murmu in Uttarakhand- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

Draupadi Murmu in Uttarakhand- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। उनके कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र मंदिर समिति ने मंगलवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक रखी है। दर्शन के बाद राष्ट्रपति नैनीताल जाएंगी, जहां वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और 18 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान करेंगी।

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति ने राजभवन की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राजभवन के वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया, जिससे आम लोग अब उत्तराखंड राजभवन की भव्यता और ऐतिहासिक विरासत को डिजिटल रूप में देख सकेंगे।
यह वर्चुअल टूर राजभवन की वेबसाइट governoruk.gov.in पर उपलब्ध है।

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें नैनीताल की गौरवशाली विरासत, स्थापत्य सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व को जीवंत किया गया है।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा

Draupadi Murmu in Uttarakhand- “जिस प्रकार स्वतंत्र भारत में राष्ट्रपति भवन हमारी गणराज्य व्यवस्था का प्रतीक है, उसी तरह राज्यों में राजभवन लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक हैं। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद यह ऐतिहासिक राजभवन राज्य की प्रगति और पहचान का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *