Demographic Change- उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज का चौंकाने वाला मामला

Demographic Change- नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में डेमोग्राफिक चेंज ने एक बार फिर प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती पैदा कर दी है, यह मुद्दा तब चर्चा में आया जब भवाली में एक हिंदू किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया।

भवाली के श्यामखेत, टमट्यूड़ा और रेहड़ मोहल्लों में पिछले एक दशक में आबादी में भारी बदलाव हुआ है। स्थानीय लोग बताते हैं कि श्यामखेत में करीब 70 प्रतिशत आबादी समुदाय विशेष की है, जबकि टमट्यूड़ा क्षेत्र में भी अवैध तरीके से भूमि खरीदकर आवास बनाए जा रहे हैं।

Demographic Change- खुफिया एजेंसियों के अनुसार, नैनीताल और भवाली के पर्यटन व निर्माण क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से मुस्लिम समुदाय का व्यवसायिक प्रभाव बढ़ा है। टूरिस्ट गाइडिंग, घोड़ा संचालन, टैक्सी, होटल और रेस्तरां जैसे व्यवसायों में उनकी बढ़ती उपस्थिति देखी जा रही है।

भवाली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले के बाद पुलिस ने पांच टीमें गठित कर व्यापक सत्यापन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। एसपी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पहले भी सत्यापन अभियान चलाया गया था और बिना दस्तावेज वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

भवाली भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की का कहना है कि यह घटनाक्रम सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर संजीदा है और जिहादी मानसिकता वाले व्यक्तियों को भवाली-नैनीताल और उत्तराखंड से बाहर किया जाएगा।”

Demographic Change- स्थानीय संगठन और नागरिक सुरक्षा समूह पुलिस से पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं, प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *