Delhi Dehradun Corridor- पहाड़ों की प्रगति को मिलेगी उड़ान, सड़क नेटवर्क से जुड़ेगा उत्तराखंड

Delhi Dehradun Corridor- सड़क अवसंरचना को लेकर उत्तराखंड के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनमिक कॉरिडोर राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला गेमचेंजर साबित होगा उनके अनुसार, यह परियोजना न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

गडकरी ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड के लिए लगभग 1.30 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, इनमें से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2461 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम जारी है, इसके अलावा लगभग 80 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं अभी पाइपलाइन में हैं।

Delhi Dehradun Corridor
Delhi Dehradun Corridor

Delhi Dehradun Corridor- उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ते हुए आगे चलकर पूर्वांचल क्षेत्र से भी कनेक्टिविटी स्थापित करेगा। इससे उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे जिलों को आर्थिक रूप से नई मजबूती मिलेगी, वहीं देहरादून के विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

बेहतर सड़क संपर्क से देहरादून, हरिद्वार, मसूरी और चारधाम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Delhi Dehradun Corridor- इस एक्सप्रेसवे की खास बात इसका पर्यावरण के साथ संतुलन है। वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दात काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। साथ ही करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर तैयार किया गया है, जिसे एशिया का सबसे बड़ा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *