CM Helpline 1905- सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जन शिकायतों का शीघ्र और संतोषजनक समाधान “नो पेंडेंसी” सिद्धांत के तहत किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं।
बैठक में निर्देशित किया गया कि पुरानी, लंबित और जनहित से जुड़ी शिकायतों को “क्रिटिकल केटेगरी” के तहत चिन्हित कर उनकी विशेष निगरानी की जाए। इसके साथ ही, जिन मामलों पर पोर्टल पर नकारात्मक प्रतिक्रिया (नेगेटिव फीडबैक) प्राप्त हुई है, उन पर त्वरित कार्रवाई कर सप्ताहवार समीक्षा सुनिश्चित की जाए।
CM Helpline 1905- 24×7 संचालन सुनिश्चित करने पर जोर
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को चौबीसों घंटे संचालित करने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को हिदायत दी गई कि हर शिकायत की वास्तविक स्थिति पोर्टल पर पारदर्शिता के साथ अपलोड की जाए। यदि इसमें कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CM Helpline 1905- जनता मिलन और तहसील दिवस होंगे सशक्त मंच
बैठक में यह भी तय किया गया कि जनता मिलन और तहसील दिवस जैसे जनसंपर्क कार्यक्रमों को जनविश्वास अर्जित करने वाले प्रभावी प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए हर माह प्रदेशभर में एक साथ तहसील दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जनता की समस्याओं को मौके पर ही समाधान मिल सके।
यह भी पढ़ें…


Leave a Reply