CM Dhami- खाद्य पदार्थों में मिलावट, थूकने की घटनाओं पर हो सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री

CM Dhami- सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि त्योहारों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं, उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, थूकने की घटनाओं और गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

CM Dhami- बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू अवस्था में रहें

  • साथ ही दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।
  • अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
  • स्वास्थ्य विभाग को सभी आपतकालीन व्यवस्था रखने के साथ ही बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू अवस्था में रखें।

CM Dhami- राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपदों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, इसमें जनसहयोग भी लिया जाए।
  • स्वच्छता के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सौन्दर्यीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं, स्वच्छता को जनता का कार्यक्रम बनाया जाए।
  • दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेश के अन्तरराज्यीय और अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *