Vijay Diwas Samaroh Uttarakhand- विजय दिवस पर शहीदों को याद कर भावुक हुए सीएम धामी

Vijay Diwas Samaroh Uttarakhand- विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गांधी पार्क के युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना हर नागरिक का नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीद की कोई जाति या धर्म नहीं होता, वह केवल देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करता है।

मंत्री जोशी ने बताया कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में बलिदानी सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली सम्मान राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया है। साथ ही, वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली राशि में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

Vijay Diwas Samaroh Uttarakhand- उन्होंने कहा कि आज देश को सशक्त नेतृत्व मिला है, जिसके चलते सीमा पार से होने वाली किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि देश के हर पांचवें सैनिक का संबंध उत्तराखंड से है, जो प्रदेश के युवाओं में गहरे देशप्रेम और साहस की भावना को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *