CM Dhami on Congress- पीएम मोदी को लेकर बयान पर उत्तराखंड में सियासी तूफान

CM Dhami on Congress- कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयानों पर उत्तराखंड में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में एक मीडिया समूह के कार्यक्रम के दौरान इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति की गई टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और निराशा को दर्शाती है। उन्होंने इसे राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की नकारात्मक सोच का प्रमाण है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गरीबों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ा है और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। ऐसे में कांग्रेस का इस तरह का रवैया समझ से परे है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी कांग्रेस ने इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसका जनता ने करारा जवाब दिया।

CM Dhami on Congress- मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि यदि कांग्रेस इसी तरह की राजनीति करती रही, तो आने वाले समय में उसका अस्तित्व और कमजोर होता जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता स्वयं ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिससे पार्टी धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *