CharDham Yatra News- जौलीग्रांट हेलीपैड से इस बार 26 अप्रैल से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की संभावनाएं हैं, रुद्राक्ष एविएशन अपने एमआई-17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर से यह सेवा संचालित करने जा रही है, कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही उड़ान सेवा आरंभ कर दी जाएगी।
रुद्राक्ष एविएशन पिछले तीन वर्षों से जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए उड़ानें संचालित कर रही है, इस साल सेवा 26 अप्रैल से 15 जून तक, यानी मानसून शुरू होने से पहले, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी, बरसात के बाद यह सेवा सितंबर से पुनः शुरू की जाएगी।
CharDham Yatra News- हेलीकॉप्टर सुबह साढ़े छह बजे जौलीग्रांट से उड़ान भरेगा। एक ही दिन में दो धामों की यात्रा पूरी की जा सकेगी और श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टर एक दिन में दो बार उड़ान भरेगा। फिलहाल कंपनी अधिकारी मंजूरी और अन्य औपचारिकताओं में जुटे हुए हैं।

इस वर्ष श्रद्धालुओं को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति लगभग एक लाख पैंतीस हजार रुपये खर्च करने होंगे. रात्रि विश्राम के साथ किराया लगभग डेढ़ लाख रुपये निर्धारित किया गया है. पिछले वर्ष यह किराया क्रमशः एक लाख 21 हजार और एक लाख 41 हजार रुपये था।
CharDham Yatra News- संचालक पीके छाबरी ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल को केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू हो जाएगी. 26 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा के शुरू होने की संभावना है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध होगी।