CBSE 10th Result 2026- सीबीएसई 10वीं के नतीजों में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया है, पास प्रतिशत के मामले में लड़कियां आगे रहीं और एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुई छात्राओं में से 93.63 फीसदी सफल रहीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.1 फीसदी रहा, कुल मिलाकर देहरादून संभाग का परिणाम 91.59 फीसदी दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 91.60 फीसदी के लगभग बराबर है।
देहरादून संभाग में इस वर्ष 10वीं परीक्षा के लिए कुल 1,07,803 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, इनमें 61,711 छात्र और 46,092 छात्राएं शामिल थीं हालांकि, परीक्षा में 61,381 छात्र और 45,914 छात्राएं ही उपस्थित हुए।
CBSE 10th Result 2026- परिणामों की बात करें तो 55,280 छात्र सफल हुए, जबकि 42,988 छात्राओं ने परीक्षा पास की, इस तरह कुल 1,07,295 परीक्षार्थियों में से 98,268 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की बात करें तो सीबीएसई के 22 रीजन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे, जहां 99.97 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए। दूसरे स्थान पर चेन्नई रीजन रहा।
CBSE 10th Result 2026- वहीं देहरादून रीजन की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। पिछले साल 91.60 फीसदी परिणाम के साथ यह 17 रीजन में 13वें स्थान पर था, जबकि इस बार 22 रीजन में 16वें स्थान पर रहा। कुल मिलाकर देखा जाए तो देहरादून रीजन का प्रदर्शन लगभग स्थिर बना हुआ है।