Cabinet Meeting- धामी कैबिनेट की बैठक, मानसून सत्र समेत कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Cabinet Meeting- बुधवार को देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। बैठक में उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। साथ ही सत्र की तारीख और स्थान तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

इसके अलावा बैठक में उत्तराखंड विशेष शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत 135 नए पदों का सृजन किया गया है।

Cabinet Meeting- कैबिनेट ने पंचायती राज विभाग से संबंधित एकल मंत्रिमंडलीय समिति की रिपोर्ट को संज्ञान में लिया, वहीं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (फेज-3) के क्रियान्वयन के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *