Bihar Chunav 2025- यूसीसी के बाद अब चुनावी मैदान में धामी

Bihar Chunav 2025- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्तूबर को बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। ये जनसभाएं मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें सीएम धामी का नाम भी शामिल है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने जैसे साहसिक निर्णयों के लिए चर्चा में रहे धामी इससे पहले भी गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्तूबर की सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वे महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर में दोपहर 12:05 बजे पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।

Bihar Chunav 2025- इसके बाद सीएम धामी 1:55 बजे दूसरी जनसभा में शामिल होंगे, जो महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा (हरसिद्धि) में आयोजित की जाएगी। इन दोनों सभाओं में वे भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *