Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Haridwar News- छुट्टी के बाद कक्षा में सोया रह गया बच्चा, शिक्षिकाओं ने लगा दिया ताला

Haridwar News- हरिद्वार जिले के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब सरकारी स्कूल की शिक्षिकाओं की लापरवाही से एक मासूम बच्चा कक्षा में बंद रह गया। छुट्टी के बाद सभी छात्र घर चले गए, लेकिन कक्षा में सोया हुआ एक बच्चा अंदर ही रह गया। शिक्षिकाओं ने बिना पूरी उपस्थिति जांचे दरवाजा बंद कर दिया और स्कूल से चली गईं।

कुछ देर बाद जब बच्चे की नींद खुली तो उसने खुद को बंद कक्षा में पाया। डर के मारे वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग स्कूल के पास पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

Haridwar News- घटना अंबर तालाब स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-12 की है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे का नाम नमन है, जो दोपहर करीब 2:30 बजे छुट्टी के समय कक्षा में ही सो गया था। शाम करीब 3 बजे उसकी चीखें सुनाई दीं, जिसके बाद 4 बजे तक उसे बाहर निकाला गया।

बाहर निकलते ही बच्चा डरा-सहमा नजर आया। उसने अपने बैग से बोतल निकालकर पानी पिया और धीरे-धीरे सामान्य हुआ। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया।

Haridwar News- खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रशासन की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और कहा कि समय रहते आवाज सुन ली गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *