Avalanche Warning- उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, इसे देखते हुए उत्तराखंड के तीन जिलों में DGRE की ओर से एवलांच आने की आशंका व्यक्त गई है, उत्तराखंड में 2500 मीटर या उससे ज्यादा की उंचाई वाली जगहों पर 5 और 6 मार्च को भारी बर्फबारी के साथ ही हिमस्खलन की एडवाइजरी जारी की गई है।
डीजीआरई चंडीगढ़ की और से उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों को लेवल चार के खतरे में रखा गया है, परिचालन केंद्र की ओर से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

Avalanche Warning- जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर लोगों से सतर्क करने की सलाह दी गयी है। आवश्यकता न होने पर आवागमन से बचने और जिन क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहां लोगों से सावधान रहने की अपील की गयी है।

यह भी पढ़ें…