Ajay Tamta in Modi Cabinet- मोदी कैबिनेट में शामिल अजय टम्टा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ajay Tamta in Modi Cabinet- वर्ष 2014 में अजय टम्टा को कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था उनकी छवि अन्य नेताओं से साफ़ और बेदाग रही जिस वजह से उन्हें केंद्र की मोदी सरकार में एक बार फिर से जगह मिली है।

जीत की हैट्रिक लगने के बाद अल्मोड़ा लोकसभा से निर्वाचित अजय टम्टा को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है और उन्हें सड़क परिवहन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले 2014 की मोदी सरकार में अजय टम्टा को कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था उनकी साफ और बेदाग छवि उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है और यही कारण है कि उन्हें केंद्र की मोदी सरकार में एक बार फिर से स्थान मिला है।

Ajay Tamta in Modi Cabinet- मोदी सरकार ने अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा हाईकमान ने जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है, भाजपा देश में दलित और पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को हर हाल में अपने साथ जोड़े रखना चाहती है।

चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले अजय टम्टा इस बार उत्तराखंड के पांचों सांसदों में एकमात्र हैं तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल में दूसरी बार शामिल होने वाले अजय टम्टा हाईकमान के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।

चुनाव पूर्व जब अल्मोड़ा संसदीय सीट के टिकट के लिए दावेदारी हो रही थी, तब भी सौम्य व्यवहार के लिए मशहूर टम्टा ने खुद को भाजपा का अनुशासित सिपाही ही बताया, इन्हीं कारणों से मोदी सरकार 3.0 में अजय टम्टा को पुनः शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *