Agniveer Bharti Rally- रानीखेत में 27 जुलाई से अग्निवीर भर्ती रैली, जानें अपने जिले की तारीख

Agniveer Bharti Rally- कुमाऊं व नागा रेजिमेंट सेंटर (KRC) मुख्यालय के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में 27 जुलाई से भारतीय सेना की अग्निवीर, केंद्रीय व जोनल श्रेणी तथा यूनिट कोटा भर्ती रैली आयोजित होने जा रही है। 27 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाली इस भर्ती रैली में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई अन्य राज्यों के युवा भी अपना भाग्य आजमाएंगे।

भर्ती निदेशक कर्नल महेश कुमार और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी की अध्यक्षता में सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों के ठहरने, बिजली, पानी और यातायात की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

Agniveer Bharti Rally- केंद्रीय व जोनल श्रेणी भर्ती का शेड्यूल

Agniveer Bharti Rally- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के युवाओं के लिए प्रारंभिक तीन दिन जोनल व केंद्रीय श्रेणी की भर्ती आयोजित होगी:

  • 27 जुलाई: केंद्रीय श्रेणी (धार्मिक शिक्षक JCO एवं शिक्षा हवलदार)- उप्र व उत्तराखंड के सभी जिले
  • 28 जुलाई: जोनल श्रेणी (सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट)- उप्र व उत्तराखंड के सभी जिले
  • 29 जुलाई: जोनल श्रेणी (सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट एवं सेपोइ फार्मा)- उप्र व उत्तराखंड के सभी जिले

Agniveer Bharti Rally- 4 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल

Agniveer Bharti Rally- 30 जुलाई से 6 अगस्त तक कुमाऊं मंडल के चार जनपदों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर) के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल कैटेगरी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती होगी:

  • 30 जुलाई: अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)- बागेश्वर जिला
  • 31 जुलाई: अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)- बागेश्वर एवं नैनीताल जिला
  • 1 अगस्त: अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)- नैनीताल जिला
  • 2 अगस्त: अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)- नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर जिला
  • 3 अगस्त: अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)- ऊधम सिंह नगर एवं अल्मोड़ा जिला
  • 4 और 5 अगस्त: अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)- अल्मोड़ा जिला
  • 6 अगस्त: अग्निवीर टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन- चारों जिले (अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर)

Agniveer Bharti Rally- यूनिट कोटा भर्ती रैली का शेड्यूल

Agniveer Bharti Rally

Agniveer Bharti Rally- KRC व नागा मुख्यालय में ही 17 अगस्त से 28 अगस्त तक यूनिट कोटा (सैनिकों के आश्रितों व विशिष्ट खिलाड़ियों के लिए) भर्ती रैली आयोजित की जाएगी:

  • 17 अगस्त: अग्निवीर GD- उत्तराखंड के सभी जिले (18 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा/PFT)
  • 19 अगस्त: अग्निवीर GD- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्य (20 अगस्त को PFT)
  • 21 अगस्त: अग्निवीर ट्रेड्समैन (22 अगस्त को PFT)
  • 23 अगस्त: उत्कृष्ट खिलाड़ी (Sports Quota) का ट्रायल (24 अगस्त को PFT)

Agniveer Bharti Rally- जरूरी दिशा-निर्देश और व्यवस्थाएं

  • Agniveer Bharti Rally- प्रवेश का समय: सैन्य परिसर में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रातः 3:30 बजे से शुरू होगा, जो प्रातः 6:00 बजे तक ही दिया जाएगा।
  • रहने की व्यवस्था: अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए कैंट, मिशन व नेशनल इंटर कॉलेज, शिव मंदिर धर्मशाला तथा रंगोली सभागार में व्यवस्था की गई है।
  • खान-पान की दरें: अभ्यर्थियों से अधिक वसूली रोकने के लिए स्थानीय होटलों और रेस्टोरेंट में भोजन की आधिकारिक रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • अनिवार्य दस्तावेज़: यूनिट कोटा भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास रेजिमेंट द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *