Agniveer Aarakshan Uttarakhand- सीएम धामी ने निभाया वादा, अग्निवीरों को 10% आरक्षण का तोहफ़ा

Agniveer Aarakshan Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व अग्निवीरों से किया अपना वादा पूरा करते हुए राज्य की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण देने की घोषणा को नियमावली के रूप में लागू कर दिया है। सोमवार को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने “अग्निवीर क्षैतिज आरक्षण नियमावली 2025” जारी कर दी।

इस नियमावली के तहत पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, अग्निशामक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, बंदी रक्षक, उप कारापाल, वन आरक्षी, वन दरोगा, आबकारी सिपाही, प्रवर्तन सिपाही और सचिवालय रक्षक जैसे पदों पर सेवामुक्त अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Agniveer Aarakshan Uttarakhand- सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड में इस निर्णय को बड़ा राजनीतिक और सामाजिक कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा- “देश की सेवा कर लौटे पूर्व अग्निवीर प्रदेश का गौरव हैं। उन्हें सम्मान और रोजगार देना हमारी जिम्मेदारी है। यह निर्णय उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम है।”

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *