Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

UBSE Practical Exam- उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल

UBSE Practical Exam- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है, परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, वर्ष 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी, इन तिथियों को परिषद के सभापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया है।

बोर्ड सचिव ने बताया कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में शीतकालीन अवकाश को ध्यान में रखते हुए प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अवधि एक माह निर्धारित की गई है, ताकि सभी विद्यालयों में परीक्षाओं का सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

UBSE Practical Exam- उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, परिषद कार्यालय में परीक्षकों के चयन की कार्रवाई चल रही है और इस वर्ष लगभग 750 प्रयोगात्मक परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो विभिन्न विद्यालयों में जाकर परीक्षाओं का संचालन करेंगे। बोर्ड का लक्ष्य है कि सभी परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हों।

परीक्षार्थियों की संख्या की बात करें तो इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10) में लगभग 1 लाख 12 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में करीब 1 लाख 3 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परिषद ने तैयारियां पहले से ही तेज कर दी हैं।

बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित तिथियों के अनुसार अपनी तैयारियां सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पूरी गंभीरता और तैयारी के साथ इनमें भाग लेना चाहिए।

UBSE Practical Exam- उत्तराखंड बोर्ड की इस घोषणा के साथ ही राज्यभर में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विद्यालयों और छात्रों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *