Mukhyamantri Swarojgar Yojana- पलायन रोकने और रोजगार सृजन में मिली बड़ी सफलता

Mukhyamantri Swarojgar Yojana- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3,848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन माध्यम से वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने।

उन्होंने बताया कि योजना ने पलायन रोकने, रिवर्स माइग्रेशन बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोविड-19 के दौरान लौटे प्रवासी, युवा उद्यमी, कारीगर, हस्तशिल्पी और शिक्षित बेरोजगार इस योजना के प्रमुख लाभार्थी हैं।

योजना के तहत राज्य के मूल निवासियों को विनिर्माण, सेवा और व्यापार क्षेत्रों में ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है। विनिर्माण इकाइयों के लिए 25 लाख और सेवा एवं व्यापार इकाइयों के लिए 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत अनुमन्य है, जिसमें 15 से 25 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। अब तक इस योजना से 35,000 से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिला और लगभग 64,966 नए रोजगार सृजित हुए हैं।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana- सीएम धामी ने कहा कि सब्सिडी सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है, जो सरकार की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यप्रणाली का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना केवल योजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है और इसका उद्देश्य हर जिले में स्थानीय उद्यम और हर युवा के हाथ में रोजगार सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *