Barakot Inter College- गुलदार के आतंक से सहमा बाराकोट, इंटर कॉलेज का समय बदला

Barakot Inter College- राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय के छात्रों कृष्ण सिंह और दिनेश सिंह के पिता देव सिंह अधिकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मंगलवार सुबह घर के पास गुलदार के हमले में उनकी मौत हो गई थी।

सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन का प्रस्ताव पारित किया गया। अब स्कूल बुधवार से अग्रिम आदेश तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होगा। इसकी सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से भेज दी गई है।

बैठक में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा और तृतीय इकाई परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

Barakot Inter College- इस दौरान प्रधानाचार्य आशीष ओली, टीपीए अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी, एसएमसी अध्यक्ष सुनील वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश अधिकारी सहित कई अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *