Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Agniveer Training- बेरीनाग चौकोड़ी में 46 युवाओं के लिए विशेष अग्निवीर कैंप

Agniveer Training- पूर्व सैनिक संगठन धारचूला ने युवाओं के लिए विशेष 15 दिवसीय अग्निवीर तैयारी कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप बेरीनाग तहसील के चौकोड़ी में लगाया गया है, जिसमें कुल 46 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, कैंप का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भूपाल रावल ने किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा स्वयं अग्निवीर बनने के लिए मेहनत कर रहे हैं और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम उनकी तैयारी को और मजबूत बनाएंगे।

कैंप में युवाओं को फिजिकल फिटनेस, मेडिकल टेस्ट की तैयारी, लिखित परीक्षा रणनीति और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को अग्निवीर भर्ती की सभी प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह तैयार करना है।

कैंप में हिस्सा लेने वाले युवाओं ने कहा कि प्रशिक्षण बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक है। पूर्व सैनिक संगठन ने भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है।

Agniveer Training- शुभारंभ अवसर पर पूर्व सैनिक कैलाश गंडी, जमन रौतेला और शंभू गुरू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे, यह पहल धारचूला क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने की तैयारी को आसान और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *