Uttarakhand Silver Jubilee- “देवभूमि की आत्मा को सशक्त कर रहे हैं सीएम धामी”

Uttarakhand Silver Jubilee- उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर देशभर से आए संतों और धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण और विकास कार्यों की सराहना की, संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को “देवभूमि के धर्म संरक्षक” की उपाधि देते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस विशेष अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, स्वामी अवधेशानंद गिरि (जूना पीठ), स्वामी चिदानंद सरस्वती (परमार्थ निकेतन), स्वामी रविंद्रपुरी महाराज (अखाड़ा परिषद अध्यक्ष), पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर), आचार्य बालकृष्ण (पतंजलि योगपीठ), प्रसिद्ध वक्ता जया किशोरी, और चिंतक डॉ. कुमार विश्वास समेत कई संत और आध्यात्मिक गुरुओं ने भाग लिया।

Uttarakhand Silver Jubilee- संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने राज्य की आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। उनके प्रयासों से देवभूमि की सनातन विरासत और धार्मिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हुई है।

Uttarakhand Silver Jubilee

संत समाज ने राज्य सरकार की उन नीतियों की भी सराहना की जिनसे धार्मिक स्थलों का संरक्षण, आध्यात्मिक पर्यटन का विकास, सांस्कृतिक अनुशासन और परंपरा-संरक्षण को बढ़ावा मिला है।

Uttarakhand Silver Jubilee- उन्होंने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ 2027 को “भव्य, दिव्य और विश्वस्तरीय आयोजन” बनाने के लिए संत समाज सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। संतों ने इसे सनातन परंपरा और वैश्विक आध्यात्मिक चेतना का महासंगम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *