Kumbh Preparations- कुंभ निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- धामी

Kumbh Preparations- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि आगामी कुंभ मेले का सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा — “अगर सजगता से काम नहीं हुआ, तो अब मछलियों पर नहीं, मगरमच्छ पर कार्रवाई होगी।”
सीएम का यह बयान प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख का संकेत देता है।

शुक्रवार को हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के तहत हो रहे निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी काम राज्य में होंगे, वे गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मां मनसा देवी से मां चंडी देवी मंदिर तक की रोपवे सेवा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रोपवे परियोजना का पूरा खाका तैयार है और यह सेवा बहुत जल्द शुरू की जाएगी, करीब एक दशक से लंबित यह योजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

Kumbh Preparations- सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी के लिए प्रतिबद्ध है। उनका स्पष्ट संदेश था “काम ईमानदारी से करें, वरना कार्रवाई तय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *