Char Dham Yatra- चारधाम यात्रा अब और किफायती, अब मिलेगा 50 फीसदी डिस्काउंट

Char Dham Yatra- शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ा निर्णय लिया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) ने अपने होटलों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। इस छूट का लाभ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मिलेगा।

जीएमवीएन निदेशक प्रत्यूष सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री धाम की पूजा खरसाली गांव में, गंगोत्री धाम की पूजा मुखवा गांव में, केदारनाथ धाम की पूजा ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में और बदरीनाथ धाम की पूजा चमोली के नृसिंह मंदिर व पांडुकेश्वर में कर सकेंगे।

Char Dham Yatra- सरकार का उद्देश्य है कि धामों की शीतकालीन अवधि में भी तीर्थयात्रा और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाए। जीएमवीएन अपने होटलों में यात्रियों के लिए आवास और भोजन की सुविधा आधे किराये में उपलब्ध कराएगा, इस फैसले से न सिर्फ श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी बल्कि शीतकाल में उत्तराखंड के पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *