Police Action- थाना बिहारीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता- थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व व उप निरीक्षक अय्यूब अली की विवेचना से खुला चोरी का राज!

Police Action- सहारनपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है, थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों अनीस पुत्र असगर और जावेद पुत्र आबिद, दोनों निवासी ग्राम उमाही कोटा, थाना नांगल को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP11AM 4330) और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं

यह कार्रवाई एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन और एसपी ग्रामीण व सीओ बेहट के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 8:32 बजे ग्राम मनोहरपुर मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

Police Action- जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 19 सितंबर 2025 को ग्राम थापुल से बाइक चोरी की थी और आज उसे बेचने की फिराक में थे। उल्लेखनीय है कि वादी राव साकिर पुत्र अनवर ने 23 सितंबर 2025 को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर मामले की विवेचना उप निरीक्षक अय्यूब अली को सौंपी थी।

सिर्फ 15 दिन में ही पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर मामले का सफल खुलासा कर दिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अनीस के खिलाफ 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं। वहीं, जावेद के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट व आयुध अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Police Action- थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि विवेचक उप निरीक्षक अय्यूब अली ने बताया कि जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण थाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *