Dussehra 2025- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अपने जीवन से नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता, सद्गुण और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विजयादशमी हमें अपने भीतर की बुराइयों को छोड़कर सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के मार्ग पर चलना और सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर काम करना आवश्यक है। सीएम ने यह भी याद दिलाया कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।
Dussehra 2025- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने भी प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।