Uttarakhand Paper Leak- उत्तराखंड भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन? बड़ा खुलासा!

Uttarakhand Paper Leak- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है अभ्यर्थी खालिद मलिक, उसकी बहन हीना और सहायक प्रोफेसर सुमन, दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, जबकि रायपुर थाने में 2023 के अध्यादेश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस और आयोग ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पेपर का सिर्फ एक सेट हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से लीक हुआ और यह केवल खालिद के लिए बाहर आया, जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि किसी बड़े गिरोह की इसमें भूमिका नहीं है और परीक्षा की शुचिता पर सवाल नहीं उठता।

जांच में सामने आया कि परीक्षा केंद्र से पेपर के स्क्रीनशॉट खालिद की बहन तक पहुंचे, उसने यह सवाल प्रोफेसर सुमन को भेजकर उत्तर मांगे, सुमन ने जवाब दिए, लेकिन बाद में शक होने पर पुलिस से संपर्क साधना चाहा, इस बीच बॉबी पंवार ने उन्हें पुलिस जाने से रोका और मामला प्रचारित करने का प्रयास किया।

Uttarakhand Paper Leak- एसएसपी ने बताया कि तीन मुख्य कड़ियों का पर्दाफाश हो चुका है, खालिद को ही पूरे कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी दबिश दे रही है, पुलिस का कहना है कि खालिद से पूछताछ के बाद यह तय होगा कि प्रोफेसर सुमन अनजाने में फंसीं या जानबूझकर साजिश का हिस्सा बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *