Heli Service Kedarnath- खराब मौसम ने रोकी उड़ान. केदारनाथ धाम की हेली सेवा ठप

Heli Service Kedarnath- सोमवार को मौसम ने एक बार फिर केदारनाथ धाम की यात्रा में बाधा डाल दी। सुबह से ही केदारघाटी से लेकर केदारनाथ तक घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के बाद भी मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते केदारनाथ धाम के लिए एक भी हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

गुप्तकाशी, फाटा और सेरसी स्थित हेलिपैड पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रही लेकिन खराब मौसम के कारण सभी यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान करीब 600 टिकट रद्द किए गए।

हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि सोमवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत होनी थी। इस चरण में ट्रांस भारत, हिमालयन, थंबी, ग्लोबल वेक्ट्रा, पवन हंस और ऐरो हेली कंपनियों को उड़ान संचालन करना था। लेकिन खराब मौसम के चलते एक भी शटल सेवा संचालित नहीं हो पाई।

Heli Service Kedarnath- प्रशासन का कहना है कि मौसम अनुकूल होते ही हेलिकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *