Uttarakhand Border Sealed- नेपाल में जारी हिंसा और अराजकता का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर साफ़ देखा जा रहा है। उत्तराखंड की लगभग 250 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है और दो दिनों से भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील है। न तो कोई भारतीय नेपाल जा पा रहा है, और न ही नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश की अनुमति मिल रही है।
बनबसा और खटीमा बॉर्डर से पिछले 48 घंटों में एक भी भारतीय नागरिक नेपाल नहीं गया। वहीं, बुधवार सुबह खटीमा की खुली सीमा से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे नेपाली नागरिकों को एसएसबी और पुलिस जवानों ने लौटा दिया। केवल अति आवश्यक कार्यों या चिकित्सा आपात स्थिति में ही जांच के बाद सीमित लोगों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
Uttarakhand Border Sealed- व्यापार पर भारी असर, बाजारों में पसरा सन्नाटा
नेपाल से आने वाले ग्राहकों पर निर्भर रहने वाले मेलाघाट, बनबसा, झूलाघाट और टनकपुर के बाजारों में गहरी मायूसी है।
मेलाघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सीमा सील होने से व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने कहा कि यहां का 80% व्यापार नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है।
टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन करीब 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
Uttarakhand Border Sealed- झूलाघाट में देर से खुला अंतरराष्ट्रीय पुल, भारी सुरक्षा व्यवस्था
पिथौरागढ़ के झूलाघाट में भारत-नेपाल को जोड़ने वाला पुल बुधवार को निर्धारित समय से 50 मिनट देरी से खोला गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि सीमाई चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वायड, कस्टम, एसएसबी सहित सभी एजेंसियां संयुक्त गश्त कर रही हैं।
Uttarakhand Border Sealed- नेपाल की जेलों से 143 कैदी फरार, भारत में घुसपैठ की आशंका
नेपाल के बैतड़ी और दार्चूला जिला कारागार से कुल 143 कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से कुछ के भारत में छिपने की आशंका जताई गई है।
बैतड़ी से 62 और दार्चूला से 81 कैदी भाग गए। कंचनपुर से भी सात कैदी फरार हुए थे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
इस स्थिति को देखते हुए चंपावत पुलिस ने भागे हुए चार कैदियों की तस्वीरें सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा कर संदिग्धों की जानकारी देने की अपील की है।
Uttarakhand Border Sealed- सीमा पर पीएसी तैनात, एलआईयू अलर्ट
ऊधमसिंह नगर के झनकईया क्षेत्र में एसएसबी की तीन पोस्ट पर पीएसी की एक प्लाटून तैनात की गई है। तराई पूर्वी वन प्रभाग से भी वनकर्मियों की मदद ली जा रही है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नेपाल से अवैध रूप से आने वालों को वापस भेजा जा रहा है।
आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत एसएसबी व स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से गश्त, कांबिंग और सतर्कता अभियान चला रही है


Leave a Reply